Uttar Pradesh
17 Oct 2026, 07:22 PM
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया कार्यक्रमों से पहले 'लव जिहाद से सावधान' लिखे पोस्टर लगाए गए हैं. सिविल लाइंस क्षेत्र के हाई स्ट्रीट मार्केट और वेव सिनेमा मॉल के आसपास दीवारों पर ये पोस्टर दिखाई दिए. पोस्टरों में हिंदू महिलाओं और युवतियों को गरबा कार्यक्रमों के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.

मुरादाबाद में गरबा और डांडिया में लव जिहाद से सावधान रहने के जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें हिन्दू महिलाओं और लड़कियों को खास तौर पर सतर्क रहने की अपील की गई. ये पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति ने लगाए हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पोस्टरों में दावा किया गया है कि कुछ ग़ैर हिन्दू लोग अपनी पहचान छिपाकर पंडालों में आ सकते हैं. इनसे सावधान रहना जरूरी है.

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़ंकप

पोस्टर लगाने वाले की पहचान में जुटी पुलिस

ये मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज की मदद से पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इन पोस्टरों पर ऊपर की ओर लिखा गया है 'लव जिहाद से सावधान.' नीचे की ओर महिला के साथ मुस्लिम युवक की तस्वीर लगाई गई है.

इन पोस्टरों में लिखा है कि कुछ लोग गरबा पंडालों में अपनी पहचान छिपाकर प्रवेश कर सकते हैं. हिन्दू बहनें गरबा पंडाल में लव जिहाद की मानसिकता से पहचान छुपाकर आए जिहादियों से सावधान रहें. इसके साथ ही पोस्टरों में गरबा में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने की अपील भी की गई है.

हालांकि, पोस्टर लगाने वाले संगठन की पहचान और इन पर लिखे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन यहां के पॉश इलाकों और व्यस्त बाजारों में पोस्टर लगने के बाद मामला चर्चा में है. पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है.

पुलिस का जोर त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे किसका हाथ है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)