27 Oct 2026, 08:26 PM
198 रन बनाकर खुश था न्यूजीलैंड, मिचेल सेंटनर ने हार के बाद बताया टीम इंडिया ने आज क्या सिखा दिया
News Patrika
@newspatrika
Mitchell Santner on Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जहां सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं, वहीं अभिषेक शर्मा ने मैच का रुख पलट दिया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उनकी तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ने शुरुआती पांच ओवर में 100 रन बना डाले।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)