राजगढ़ में नाबालिग पर बनाया शादी का दबाव, फोटो एडिट कर वायरल करने की दी धमकी, दो पर केस दर्ज
Rajgarh, Madhya Pradesh 29 Oct 2026, 03:50 PM

राजगढ़ में नाबालिग पर बनाया शादी का दबाव, फोटो एडिट कर वायरल करने की दी धमकी, दो पर केस दर्ज

News Patrika
@newspatrika
Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर शादी के लिए दबाव बनाने और उसकी तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि, दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लड़की की तस्वीरें लेकर उसे एडिट कर बदनाम करने की धमकी दी गई। युवकों की धमकी से परेशान होकर किशोरी ने जहरीली दवा तक पी ली। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इधर मामला सामने आने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation