26 Oct 2026, 04:53 PM
'हनी सिंह को नहीं मिली दिलजीत-करण जैसी कामयाबी’, मीका सिंह की नजर में अंडररेटेड हैं ये सिंगर्स
ABP News
@abpnews

दिलजीत दोसांझ और करण औजला के बड़े-बड़े कॉन्सर्ट्स की चर्चा के बीच मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में हनी सिंह की सक्सेस का जिक्र किया. उनका मानना है कि इंडस्ट्री में मोहित चौहान और हनी सिंह को वो काम और नाम नहीं मिला, जिसके वो हकदार हैं.

उन्होंने कहा कि हनी सिंह के पास गानों का सबसे बड़ा कैटलॉग है और वो ही नए तरीके का ट्रेंड लाने वाले सिंगर और रैपर रहे हैं. लेकिन उन्हें उस लेवल की सक्सेस नहीं मिली.

मोहित चौहान की तारीफ में बोले मीका सिंह

न्यूज 18 इंडिया के इंटरव्यू में जब मीका सिंह से सबसे अंडर रेटेड सिंगर का नाम पूछा गया तो उन्होंने मोहित चौहान और हनी सिंह का जिक्र किया. उन्होंने मोहित चौहान की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है मोहित चौहान. बहुत टैलेंटेड सिंगर हैं और जितना उनको मिला है, मुझे भी नहीं मिला. सबसे पहले इतनी अच्छी आवाज. अगर आप देखेंगे फिल्म रॉकस्टार में सारे ही गाने मोहित चौहान के हैं और सारे गानों में म्यूजिक डायरेक्टर कौन है? हमारे लेजेंड एआर रहमान साहब. उसके बाद भी शायद उनको उतनी पॉपुलैरिटी या उतना काम नहीं मिला जितना वो डिजर्व करते हैं.'

हनी सिंह को भी बताया अंडररेटेड सिंगर

उन्होंने दूसरा अंडररेटेड सिंगर हनी सिंह को बताया. उन्होंने हनी सिंह को अपना  छोटा भाई बताते हुए उनकी तारीफों के भी पुल बांधे.  उन्होंने कहा, 'दूसरा है, मेरा छोटा भाई हनी सिंह. आई थिंक मेरी नजर में हनी सिंह इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार है, उस वक्त का, जो नया ट्रेंड लेकर आया, नया स्टाइल लेकर आया.'

उन्होंने आगे कहा, 'हनी सिंह ने बहुत सारे बड़े -बड़े सिंगर्स के साथ खड़े होकर बड़े गाने दिए हैं. शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक उन्होंने हर सुपरस्टार के साथ पर्फॉर्म किया है. उतनी सक्सेस शायद उनको नहीं मिली जितनी वो डिसर्व करते हैं.'

दिलजीत दोसांझ और करण औजला से किया हनी सिंह को कंपेयर

मीका सिंह ने हनी सिंह की सक्सेस को कम बताते हुए दिलजीत दोसांझ से उनकी तुलना कर दी. उन्होंने कहा, 'आज अगर दिलजीत दोसांझ के बहुत बड़े कॉन्सर्ट हो रहे हैं, आई एम प्राउड ऑफ हिम. करण औजला के हो रहे हैं, एपी ढिल्लों के हो रहें हैं. लेकिन अगर आप देखेंगे सबसे बड़ा कैटेलॉग गानों का हनी सिंह का है, वो चीज हनी को नहीं मिली.'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)