MCB School: कचरा घर में लगता है छत्तीसगढ़ का एक स्कूल, 100 से ज्यादा बच्चे यहां हर दिन आते हैं पढऩे
24 Sep 2026, 02:36 PM

MCB School: कचरा घर में लगता है छत्तीसगढ़ का एक स्कूल, 100 से ज्यादा बच्चे यहां हर दिन आते हैं पढऩे

Patrika
@patrika
बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर में एक ऐसा स्कूल है जो कचरा घर (Garbage dumping yard) में लगता है। इस स्कूल में प्राइमरी व मिडिल स्कूल (Chhattisgarh School news) एक ही हॉल में लगता है। यहां पहली से 8वीं तक के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं हर दिन पढ़ाई करने आते हैं। जिस हॉल में बच्चे पढ़ते हैं वह कचरा घर (टिन शेड) के नीचे लगता है। यहां न तो बच्चों और न ही शिक्षकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही टॉयलेट की। हॉल के एक किनारे कचरा ढोने वाले रिक्शे भी खड़े किए गए हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, यह विडंबना ही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation