Mandsaur, Madhya Pradesh
31 Aug 2026, 08:31 AM
मंदसौर कृषि उपज मंडी: सोयाबीन की आवक में बढ़ोतरी, भाव में मामूली गिरावट
Aman Singh
@amannsgih190
कृषि उपज मंडी में आज सोमवार सुबह से ही सोयाबीन की बंपर आवक देखने को मिली है। नीलामी प्रक्रिया के दौरान आज सोयाबीन के अधिकतम भाव 4,800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। मंडी सचिव ने बताया कि नई फसल की आवक शुरू होने से ट्रकों की कतारें गेट नंबर 2 के बाहर तक पहुंच गई हैं। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए टोकन प्रणाली का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
7
Comments (0)