Mandsaur, Madhya Pradesh
05 Sep 2026, 08:46 AM
मंदसौर कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर आवक, ऊंचे भाव से किसानों के खिले चेहरे
Mandsaur Mandi
@altaf_mansuri
मंदसौर कृषि उपज मंडी में शनिवार सुबह से ही लहसुन की बंपर आवक देखने को मिली। स्थानीय किसानों ने बताया कि ऊंटी और देसी लहसुन के दामों में तेजी रहने से कारोबार अच्छा चल रहा है। मंडी गेट पर सुबह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मंडी प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए तौल कार्य तेजी से शुरू करवा दिया है।
21
Comments (0)