मार्को रुबियो दूसरी भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे, एस. जयशंकर के साथ अहम मुद्दों पर होगी द्विपक्षीय वार्ता
20 Oct 2026, 03:46 PM

मार्को रुबियो दूसरी भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे, एस. जयशंकर के साथ अहम मुद्दों पर होगी द्विपक्षीय वार्ता

News Patrika
@newspatrika
India US Relations: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार को अपनी दूसरी भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे। इस यात्रा के दौरान, वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रुबियो के साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और उनकी पत्नी, जेनेट डौसडेबेस रुबियो भी मौजूद थीं।अपनी यात्रा से पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमेरिकी कांग्रेसनल प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा की। यह बातचीत अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की आधिकारिक भारत यात्रा से पहले हुई, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation