500 करोड़ के आरोप पर मनोज जरांगे का बड़ा दावा, सुनाया ऑडियो क्लिप, बोले- मेरे खिलाफ रचा जा रहा भयंकर षड्यंत्र
22 Oct 2026, 02:56 PM

500 करोड़ के आरोप पर मनोज जरांगे का बड़ा दावा, सुनाया ऑडियो क्लिप, बोले- मेरे खिलाफ रचा जा रहा भयंकर षड्यंत्र

News Patrika
@newspatrika
Manoj Jarange 500 crore allegation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल की ओर से लगाए गए 500 करोड़ रुपये के आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पिछले दो दिनों से इस मामले पर चर्चा जारी है। इसी बीच जरांगे ने कथित तौर पर भाजपा की एक बैठक की ऑडियो क्लिप चलाते हुए इसे अपने आरोपों का सबूत होने का दावा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से इस मामले में ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है ताकि मराठा समाज के संघर्ष को कमजोर किया जा सके। हालांकि, ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation