Madhya Pradesh
01 Nov 2026, 11:55 AM
इंदौर में 21 से 34 साल के यंगस्टर्स सावधान ! खुद ले रहे नींद की गोली तो जान लें एक्सपर्ट की राय
News Patrika
@newspatrika
Sleeping pill: नींद न आने की समस्या को लेकर कई युवा मनोचिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। काउंसलिंग में पता चल रहा है कि समस्या दूर करने के लिए कई युवा अपने मन से नींद की गोली ले रहे थे। इससे वे और ज्यादा तनाव में रहने लगे। वे स्लीप डिसऑर्डर, एंग्जायटी से पीड़ित पाए गए। इसमें डर, अनिंद्रा, बेचैनी व तनाव महसूस होता है। मनोचिकित्सकों ने बताया कि मन से नींद की गोलियां लेना घातक साबित हो रहा है। शुरुआत में कम डोज से राहत मिलने पर लोग उसी दवा का नियमित इस्तेमाल करने लगे। कुछ मामलों में समय के साथ पहले जैसी नींद नहीं आने पर डोज बढ़ाने की जरूरत महसूस होने लगती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)