02 Oct 2026, 12:56 PM
‘क्या प्रदर्शन के लिए भी परमिशन चाहिए’, RJD सांसद मनोज झा को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
Patrika
@patrika
Opposition protest at Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन जारी है। राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। यहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने से पहले मनोज झा ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्या विरोध प्रदर्शन के लिए इजाज़त की ज़रूरत होती है? आख़िरकार, यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस स्टेट बनाने के बावजूद, ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह अपने गुनाह को छिपा नहीं पाएंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)