Madhya Pradesh
30 Oct 2026, 02:25 PM
दिल्ली रैली पर एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का बड़ा बयान, जारी किया वीडियो
News Patrika
@newspatrika
MP Congress State In Charge Harish Chaudhary : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ- देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल कराने की कवायद में जुटी है। इस गहमागहमी के बीच एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के साथ मिलकर लोकतंत्र को रौंदने का आरोप लगाया। वीडियो जारी करते हुए एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इसके खिलाफ निडर होकर संघर्ष करने का आव्हान किया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं भी इस रैली में शामिल होउंगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)