28 Oct 2026, 11:11 AM
Maharashtra MLC Election Result: 24 घंटे बाद भी मतगणना जारी, विपक्षी महाविकास आघाडी 3 और महायुति 2 सीटों पर आगे
News Patrika
@newspatrika
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की पांच सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जारी है। 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटों की गिनती अब भी चल रही है। आज सुबह 7 बजे तक के रुझानों के अनुसार, महाविकास आघाड़ी (MVA) तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्तारूढ़ महायुति दो सीटों पर आगे चल रही है। पुणे, नागपुर, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर में कई दिग्गज प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एनसीपी (सुनेत्रा पवार) शामिल है। जबकि विपक्षी दल कांग्रेस, शरद पवार नीत एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) महाविकास आघाडी (एमवीए) में एक साथ सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)