16 Sep 2026, 07:36 PM
Mahananda Navami : शत्रुओं पर विजय प्राप्त करा सकता है यह व्रत, मिल सकती है दैव कृपा
Amar Ujala
@amarujala
Mahananda Navami 2026 : सनातन धर्म में माघ, भाद्रपद और मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानंदा नवमी के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी रविवार यानि 20 सितंबर को है। इसे नंदा नवमी, ताला नवमी या चंद्र नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देवी नंदा (माता पार्वती या दुर्गा का ही एक स्वरूप) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि महानंदा नवमी पर व्रत रखकर देवी पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। खास बात यह है कि इससे शत्रुओं पर विजय भी प्राप्त होती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)