Uttar Pradesh
14 Oct 2026, 06:13 PM
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
ABP News
@abpnews

लखनऊ के हजरतगंज थानाक्षेत्र में शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है. अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी श्रद्धा दुबे एक बड़े अफसर का नाम लेकर शिवा को धमका रही है. जेल भेजने की धमकी दे रही है. वही, एक फोटो भी सामने आई है जिसमें श्रद्धा हिस्ट्रीशीटर और मुख्तार अंसारी के गैंग के शूटर के साथ नजर आ रही है.

पुलिस को जांच में अब श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि दुबे की लोकेशन गोरखपुर में मिली है. पुलिस ने श्रद्धा, रश्मि और ड्राइवर तनवीर पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. हजरतगंज थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर को श्रद्धा के फ्लैट से गिरने के बाद शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. शिवा की मां ने श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था.

ऑडियो में बोली- जेल में पार्टी करना

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो में श्रद्धा शिवा से कहती सुनाई दे रही है, ‘तुमको पार्टी करने का बड़ा शौक है. अब तुम जेल में पार्टी करना. ऑडियो में वो उत्तर प्रदेश ब्यूरोक्रेट के एक बड़े अफसर का नाम लेकर शिवा को डरा रही है. पुलिस से शिकायत करने की बात भी कहे रही है. बातचीत के दौरान श्रद्धा शिवा पर चोरी का आरोप लगा रही है. दूसरी तरफ, शिवा उसे समझाने की कोशिश करता है. श्रद्धा इस दौरान अपने कुछ दोस्तों के नाम लेकर भी दबाव बनाने की कोशिश करती सुनाई देती है.

हिस्ट्रीशीटरों के साथ तस्वीरों से उठे सवाल

श्रद्धा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इनमें वह अभिषेक सिंह उर्फ बाबू और जुल्फिकार के साथ दिखाई दे रही है. अभिषेक सिंह को लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है. उसका नाम मुख्तार अंसारी गैंग से भी जुड़ा है.

अभिषेक सिंह का नाम दिसंबर 2020 में एक कारोबारी के अपहरण और मारपीट के मामले में आया था. आरोप था कि जेल में बंद बाबू सिंह की जमानत के लिए उसके साथियों ने टेंट कारोबारी विवेक कुमार रावत का अपहरण किया था. कारोबारी को करीब ढाई घंटे तक बंधक रखा गया था. अब श्रद्धा की बाबू सिंह के साथ तस्वीर सामने आने के बाद उसके संपर्कों को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

गैंगस्टरों के नाम पर धौंस और ब्लैकमेलिंग के आरोप

श्रद्धा लोगों को प्रभावित करने के लिए आपराधिक छवि वाले लोगों के नाम और संपर्कों का इस्तेमाल करती थी. दोस्ती करने के बाद तस्वीरों और निजी वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती थी. शिवा की मां रंजना ने भी आरोप लगाया था कि श्रद्धा उनके बेटे पर पहाड़ों में होटल खोलने का दबाव बना रही थी और उससे काफी पैसे लिए गए थे. इससे शिवा कर्ज में डूब गया था.

फरार आरोपियों की गोरखपुर में मिली लोकेशन

श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि की लोकेशन गोरखपुर में मिली है. दोनों पकड़े जाने के दर से बार-बार अपनी लोकेशन बदल रही है. दोनों बहने घटना वाले दिन लखनऊ से बहराइच की तरफ गई थी अब उसके बाद वह नेपाल के रास्ते होते हुए गोरखपुर पहुंची है. दोनों बहने कहीं विदेश ना भाग जाए इसको लेकर के भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी में भी दोनों बहनों की फोटो भेज दी है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)