02 Nov 2026, 08:03 PM
'धुरंधर'-'लगान' से 'मोहब्बतें' तक, ये हैं भारत की 10 सबसे लंबी फिल्में, दो हैं 4 घंटे से ज्यादा बड़ी
ABP News
@abpnews

कई फिल्में न सिर्फ अपनी कहानी और दमदार किरदारों के लिए याद की जाती हैं, बल्कि वो अपने रनटाइम के लिए भी चर्चा में रहती हैं. आज हम आपको बॉलीवुड की 10 सबसे लंबी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें से दो का रनटाइम 4 घंटे से भी ज्यादा का है. इनमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में शामिल हैं.

'एलओसी: कारगिल' और 'मेरा नाम जोकर'

बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म 'एलओसी: कारगिल' (2003) है. संजय दत्त, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की इस मूवी का रनटाइम 4 घंटे 15 मिनट का है. वहीं दूसरे नंबर पर राज कपूर की 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' शामिल है. इसका रनटाइम 4 घंटे 8 मिनट का है.

'संगम' और 'लगान'

तीसरे नंबर पर फिल्म 'संगम' मौजूद है. 1964 की इस मूवी में राज कपूर और राजेंद्र कुमार ने काम किया था. इसका रनटाइम 3 घंटे 58 मिनट है. जबकि चौथे नंबर पर शामिल आमिर खान की 'लगान' (2001) 3 घंटे 53 मिनट लंबी मूवी है.

'धुरंधर 2' और 'खतरनाक'

लिस्ट में पांचवे नंबर पर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन की इसी साल आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' है. जिसका रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट का है. जबकि छठा नंबर संजय दत्त की साल 1990 की फिल्म 'खतरनाक' को मिला. इसकी लंबाई 3 घंटे 43 मिनट है.

'मोहब्बतें' और 'धुरंधर'

साल 2000 की ब्लॉकबस्टर 'मोहब्बतें' सातवे नंबर पर है. अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और अनुपम खेर जैसे दिग्गजों से सजी इस मूवी का रनटाइम 3 घंटे 36 मिनट है. इसके बाद अगला नंबर है रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म धुरंधर का. 2025 की इस मूवी का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट है.

'जोधा अकबर' और 'व्हॉट्स यॉर राशि'

लिस्ट में ऋतिक रोशन की भी एक फिल्म शामिल है. ये मूवी है 'जोधा अकबर'. साल 2008 में आई इस फिल्म में ऋतिक ने अकबर और ऐश्वर्या राय ने जोधा बाई का किरदार निभाया था. इसके रनटाइम की बात करें तो वो 3 घंटे 33 मिनट है. वहीं 10 फिल्मों की लिस्ट लिस्ट में आखिरी नंबर पर 'व्हाट्स योर राशि' शामिल है. 2009 में आई इस फिल्म में हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. इसका रनटाइम 3 घंटे 31 मिनट है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)