10 Sep 2026, 09:05 AM
लाल किला धमाका हादसा नहीं, सोची-समझी साजिश! NIA का खुलासा- आतंकी ने जूते में छिपा रखा था ‘बम का बटन’
Patrika
@patrika
Red Fort Terror Attack: दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए बम धमाके को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कोर्ट में दाखिल अपनी चार्जशीट में की चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह कोई दुर्घटनावश हुआ विस्फोट नहीं था, बल्कि हमलावर डॉक्टर उमर उन नबी ने जानबूझकर अपने जूते में फिट किए गए एक पीजोइलेक्ट्रिक प्लेट के जरिए IED को ट्रिगर किया था। अल-कायदा से जुड़े संगठन ‘अंसार गजवत-उल-हिंद’ से ताल्लुक रखने वाले डॉक्टर और उसके साथियों के द्वारा किए गए इस हमले में 12 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
12
Comments (0)