कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार
08 Nov 2026, 04:56 PM

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

News Patrika
@newspatrika
कोलकाता। महानगर के उपनगरीय इलाके गरिया के फरताबाद में लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत सामने आया है। एक फ्लैट से शनिवार रात एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बारासात निवासी सार्थक सरकार के रूप में हुई है। वह फरताबाद स्थित किराये के फ्लैट में अपनी लिव-इन पार्टनर सांचालिका बसु के साथ रह रहा था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में सांचालिका को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में कथित संलिप्तता के संदेह में उसकी मां मौमिता बसु को भी गिरफ्तार किया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation