40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
19 Oct 2026, 03:27 PM

40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें

ABP News
@abpnews

आज के समय में दुनिया के 90 फीसदी कागजी और रिसर्च के काम लैपटॉप के जरिए ही होते हैं. कॉलेज के असाइनमेंट बनाने से लेकर ऑफिस की बड़ी-बड़ी फाइलें तैयार करने, डेटा संभालने और घंटों इंटरनेट पर रिसर्च करने तक हर काम के लिए एक लैपटॉप होना जरूरी है. आज के वक्त में कई तरह के लैपटॉप मार्केट में है जो हजारों से लेकर लाखों तक में जाते हैं.

लेकिन ज्यादातर लोगों का बजट बहुत हाई नहीं होता है. इसलिए वह ज्यादा महंगे ऑप्शन के बजाय मिड रेंज में ही कुछ बढ़िया लैपटॉप की तलाश में होते हैं. इस समय बाती की जाए तो मार्केट में 40 हजार रुपये के आसपास की कीमत में लैपटॉप्स के कई ऑप्शन हैं. अगर आप भी इस बजट में नया लैपटॉप तलाश रहे हैं तो इन 5 ऑप्शन्स पर नजर जरूर डालें.

Lenovo IdeaPad Slim 3 और Acer Aspire Lite

इस बजट में सबसे पहला और तगड़ा ऑप्शन Lenovo IdeaPad Slim 3 है जो बाजार में करीब 30390 रुपये से लेकर 39499 रुपये के बीच अलग-अलग वेरिएंट्स में मिल रहा है. इसमें AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर के साथ 8GB की फास्ट LPDDR5 रैम और 512GB की एसएसडी स्टोरेज दी गई है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका बैकलिट कीबोर्ड और प्री-इंस्टॉल्ड एमएस ऑफिस 2024 है. जो देर रात तक पढ़ाई या ऑफिस का काम करने वालों के लिए बहुत काम आता है.

वहीं लिस्ट में दूसरा लैपटॉप है Acer Aspire Lite AL15-53. जिसकी कीमत करीब 31000 रुपये से 36999 रुपये के बीच रहती है. इसमें आपको 13th जनरेशन का Intel Core i3-1305U प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है. 15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन होने के बावजूद इसका वजन सिर्फ 1.61 किलोग्राम है. जिससे इसे रोज बैग में रखकर कॉलेज या ऑफिस ले जाना बेहद आसान रहता है.

Dell Inspiron 15 और ASUS Vivobook 15

अगर आप लंबे समय तक टिकने वाला मजबूत लैपटॉप चाहते हैं तो  Dell Inspiron 15 एक बढ़िया ऑप्शन है. 13th जनरेशन के Intel Core i3-1305U प्रोसेसर या 12th जनरेशन चिपसेट के साथ आने वाला यह नया लैपटॉप ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर 33990 रुपये से 39500 रुपये के बीच में मिल जाता है. इसमें 8GB रैम, 512GB एसएसडी, विंडोज 11 और शानदार साउंड के लिए ट्यून्ड स्पीकर्स दिए गए हैं. जो ऑनलाइन मीटिंग्स और भारी एक्सेल शीट्स पर काम करने के लिए सही हैं.

इसके अलावा आप ASUS Vivobook 15 या Vivobook Go 15 को चुन सकते हैं जो 31500 रुपये से 38990 रुपये की कीमत में मिल रहा है. इसमें Intel Core i3-1215U और Ryzen 3 7320U प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है. इसका स्लीक डिजाइन, 180 डिग्री तक सीधा खुलने वाला हिंज और वेबकैम प्राइवेसी शटर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड

Acer Aspire 3

Acer Aspire 3 A325-42 और इसका कॉम्पैक्ट वर्जन Acer Aspire One 14 उन लोगों के लिए बेस्ट है. जिन्हें सफर के दौरान लैपटॉप इस्तेमाल करना पड़ता है. यह लैपटॉप मार्केट में 32990 रुपये से 38470 रुपये के बीच आसानी से मिल रहा है. इसमें AMD Ryzen 3 5400U या 7320U प्रोसेसर, 8GB रैम, फास्ट NVMe एसएसडी और आंखों को थकान से बचाने वाली फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले मिलती है. इसके 14 इंच वाले मॉडल का वजन मात्र 1.48 किलोग्राम है.

इन बातों का रखें ध्यान

आखिर में एक जरूरी सलाह यही है कि 40 हजार रुपये खर्च करते समय किसी पुराने और रीफर्बिश्ड मॉडल के झांसे में बिल्कुल न आएं. ऊपर बताए गए इन पांचों ब्रांड न्यू लैपटॉप्स में आपको कंपनी की वारंटी, ओरिजिनल विंडोज 11 और कम से कम 8GB रैम के साथ एसएसडी स्टोरेज मिलती है.

यह भी पढ़ें: Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation