14 Oct 2026, 05:50 PM
Lalita panchami : सोना दिला सकता है यह दिन, मां ललिता के आशीर्वाद से मिल सकती है संपत्ति
AU News
@aunews
Lalita panchami : शारदीय नवरात्रि में दुर्गा देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजन का विधान है। आश्विन शुक्ल की पंचमी तिथि को ललिता पंचमी पर्व भी मनाया जाता है। यह मां ललिता को समर्पित है जोकि दस महाविद्याओं में से एक हैं। ललिता देवी को ‘महात्रिपुर सुंदरी’ भी जाता है। वे माता पार्वती की ही स्वरूप हैं। ललिता पंचमी पर व्रत रखा जाता है जोकि ‘उपांग ललिता व्रत’ के नाम से भी जाना जाता है। सभी भौतिक सुखों, धन संपत्ति व यश प्राप्त करने के लिए यह व्रत बहुत फलदायी माना जाता है। माता ललिता की पूजा से स्वर्ण लाभ होता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)