Ramkola, Uttar Pradesh 12 Oct 2026, 12:18 PM

कुशीनगर: दोनों पैरों से दिव्यांग घनश्याम ट्राईसाइकिल चलाकर कपड़ों पर प्रेस कर कमा रहे रोजी-रोटी

Sumant kushwaha Jarnalist
@sumant_kushwaha_jarnalist
दिव्यांगता को अक्सर लोग मजबूरी और दूसरों पर निर्भरता से जोड़कर देखते हैं। परिस्थितियां कठिन हों तो कई बार इंसान का हौसला भी जवाब देने लगता है। लेकिन कुशीनगर के सिंगहा गांव निवासी घनश्याम चौधरी की जिंदगी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किलों के आगे घुटने टेक देते हैं। दोनों पैरों से पूरी तरह दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय मेहनत को अपना सहारा बनाया है। वह रोज ट्राईसाइकिल से करीब तीन किलोमीटर दूर खैरटिया चौराहे पर पहुंचते हैं और लोगों के कपड़ों पर प्रेस कर अपनी आजीविका चलाते हैं।
1

Comments (0)

Comments are disabled for this post.