18 Oct 2026, 03:27 PM
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
ABP News
@abpnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण घायल हुए लोगों से रविवार (18 अक्टूबर) को मुलाकात करेंगे. इस दुखद घटना के चलते उन्होंने अपने पहले से तय पूजा कार्यक्रमों को एक दिन के लिए टाल दिया है.

उत्तरी कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम को बारिश के चलते भीड़ उमड़ने से मची भगदड़ में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. वो आज मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जा सकते हैं, जहां घायलों में से ज्यादातर लोगों का इलाज चल रहा है.

हालांकि अमित शााह के बदले हुए आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है. पंडाल घूमने आए घायलों में से 2 लोग राज्य सरकार द्वारा संचालित SSKM अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भी भर्ती हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि शाह उनसे भी मिलने जाएंगे या नहीं.

हादसे को लेकर अमित शाह ने क्या कहा
कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मुझे कोलकाता के चोरबागन पब्लिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की बेहद दुखद खबर मिली है. मैंने इस मामले को लेकर शुभेंदु अधिकारी से बात की है. मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं." उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा- शाह
अमित शाह ने शनिवार को कहा, "मैं कल पश्चिम बंगाल में अपने सभी तय कार्यक्रमों को टाल दूंगा और घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं." शाह के कार्यक्रम के अनुसार उन्हें रविवार सुबह बेलूर मठ में रामकृष्ण मिशन मुख्यालय जाना था और दिन में बाद में हावड़ा और कोलकाता में दुर्गा पूजा के कई अन्य आयोजनों में शामिल होना था.

अमित शाह का कार्यक्रम
गृह मंत्री का उत्तरी कोलकाता में शोभाबाजार राजबाड़ी (राजा नबकृष्ण देब के वंशजों का शाही महल) में 250 साल से भी पुरानी पूजा में शामिल होने और फिर दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम था. शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस दुखद घटना के मद्देनजर अमित शाह ने अपने पूजा कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला किया है और वे अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)