Kolkata Crime: कोलकाता में बड़ी वारदात, बैंक लॉकर से डेढ़ करोड़ के गहने गायब, सास-बहू के नाम था लॉकर
25 Sep 2026, 10:00 PM

Kolkata Crime: कोलकाता में बड़ी वारदात, बैंक लॉकर से डेढ़ करोड़ के गहने गायब, सास-बहू के नाम था लॉकर

Patrika
@patrika
कोलकाता। सॉल्ट लेक में एक ज्वाइंट बैंक लॉकर से करीब 1.5 करोड़ रुपए के सोने के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ममता सिंघी ने इस संबंध में बिधाननगर ईस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ममता सिंघी ने बताया कि लॉकर उनके और उनकी बहू के नाम पर था। उन्होंने आखिरी बार 18 दिसंबर को लॉकर खोला था और उस समय उनके सभी गहने उसमें मौजूद थे। इसके बाद 24 अगस्त को उनकी बहू लॉकर खोलने बैंक गई थी। लॉकर खुलने के बाद उसमें दोनों ज्वेलरी बॉक्स समेत कोई भी सामान नहीं मिला।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation