24 Oct 2026, 07:32 PM
वो फिल्म जिसने तोड़ दिया था किशोर कुमार का दिल, सबकुछ छोड़ने का बना लिया था मन
News Patrika
@newspatrika
Kishore Kumar Heartbreak: किशोर कुमार के कई गानों की तरह उनकी जिंदगी में भी एक चुलबुलापन था। वह जमकर हंसी-मजाक करते, लेकिन जब सीरियस होते तो इस कदर कि लगता ही नहीं कि ये वही किशोर दा हैं, जिनकी शख्यिअत हरफनमौला है। किशोर कुमार की एक और खूबी थी– दबंग अंदाज। वह किसी से दबते नहीं थे। सामने चाहे कोई भी हो, अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आया, तो नहीं आया। आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी सरकार से उनका विवाद सुर्खियों में रहा था। उन्होंने अनुरोध में लपेटकर भेजे गए सरकार के आदेश को मानने से इनकार कर दिया था, खामियाजा भी भुगता। इस घटना ने उन्हें परेशान जरूर किया, लेकिन अपनी एक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से वह इससे कई गुना ज्यादा परेशान हुए। मुंबई से बोरिया बिस्तर समेटने का मन तक बना लिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)