12 Oct 2026, 10:27 PM
CJI सूर्यकांत से इस्तीफा मांगने वाला पोस्ट डिलीट, कांग्रेस ने जिम्मेदार व्यक्ति को पद से हटाने का किया दावा
News Patrika
@newspatrika
Kerala Congress X Post: केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग करने वाली पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पोस्ट प्रकाशित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पद से हटा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पोस्ट पार्टी नेतृत्व की जानकारी, सहमति या सलाह के बिना प्रकाशित की गई थी। सनी जोसेफ ने कहा कि KPCC इस बात की जांच करेगी कि पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से यह पोस्ट किन परिस्थितियों में की गई। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका की निष्पक्षता से कोई असहमति नहीं है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)