कटनी में दोस्तों के साथ गए मासूम की घर लौटी मौत की खबर, खेलने-कूदने की उम्र में छोड़ गया दुनिया
Katni, Madhya Pradesh 26 Oct 2026, 06:30 PM

कटनी में दोस्तों के साथ गए मासूम की घर लौटी मौत की खबर, खेलने-कूदने की उम्र में छोड़ गया दुनिया

News Patrika
@newspatrika
Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, सिद्धार्थ बर्मन नाम का बच्चा सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव के चहरा नाले पर गया था। इसी दौरान वो गहरे पानी में चला गया, जहां अचानक वो डूबने लगा। इससे पहले की उसके दोस्त कुछ समझ पाते वो पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation