Madhya Pradesh
05 Sep 2026, 10:31 PM
कटनी कलेक्टर कोर्ट का बड़ा फैसला, विस्टा सेल्स पर 27.44 करोड़ का जुर्माना लगाया
Patrika
@patrika
Katni Vista Sales Penalty: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रेत के भंडारण और परिवहन में सामने आई बड़ी अनियमितता पर कलेक्टर न्यायालय ने अब तक की बड़ी कार्रवाईयों में से एक करते हुए मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड पर 27 करोड़ 44 लाख 29 हजार 650 रुपए का जुर्माना किया है। विजयराघवगढ़ तहसील के पुरैनी स्थित रेत भंडारण स्थल के भौतिक सत्यापन में पोर्टल पर दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध रेत के बीच भारी अंतर सामने आया था। फर्म इस अंतर के संबंध में वैध परिवहन अथवा विक्रय के संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)