ICU में मनाया करवाचौथ, जबलपुर में किडनी देकर बचाई पति की जिंदगी, व्हीलचेयर पर चांद देखने पहुंची पत्नी
Jabalpur, Madhya Pradesh 29 Oct 2026, 08:50 PM

ICU में मनाया करवाचौथ, जबलपुर में किडनी देकर बचाई पति की जिंदगी, व्हीलचेयर पर चांद देखने पहुंची पत्नी

News Patrika
@newspatrika
Jabalpur Karwa Chauth in Hospital ICU: करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने की परंपरा को मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक पत्नी ने अपने त्याग से एक नई मिसाल दे दी। दो साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे पति को पत्नी ने एक किडनी डोनेट कर नया जीवन दिया। पति-पत्नी दोनों ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती हैं और करवाचौथ के दिन ऑपरेशन के बाद कमजोरी से जूझ रही पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। ICU के बाहर से पत्नी ने छलनी से पति का चेहरा देखा और फिर अपना व्रत तोड़ा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation