करवा चौथ पर शुक्र अस्त होने से नवविवाहिताओं के व्रत पर संशय, उद्यापन पर भी उलझन
27 Oct 2026, 02:20 PM

करवा चौथ पर शुक्र अस्त होने से नवविवाहिताओं के व्रत पर संशय, उद्यापन पर भी उलझन

AU News
@aunews
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पहला व्रत नवविवाहिताओं के लिए सुहाग, सौभाग्य से जुड़ा खास अवसर होता है। लेकिन इस बार शुक्र तारा अस्त (Shukra Asta) होने से ग्रहों की स्थिति का असर पड़ सकता है। मान्यता है, शुक्रास्त के दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है। ऐसे में पहली बार करवा चौथ करने वाली महिलाओं के सामने असमंजस की स्थिति है। कुछ विद्वान नए व्रत का संकल्प लेने से बचने की सलाह दे रहे हैं। कुछ कह रहे हैं-सुहागिनें व्रत और पूजन कर सकती हैं। ऐसे में पारिवारिक परंपरा व स्थानीय पंचांग के अनुसार निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है। वहीं, वर्षों से व्रत कर रहीं सुहागिनों के लिए कोई बाधा नहीं है। उद्यापन करने वाली महिलाओं को भी शुभ मुहूर्त व का इंतजार करना पड़ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में शुक्र व गुरु का उदय शुभमांगलिक कार्यों के लिए आवश्यक माना जाता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation