'लड़कों का तमन्ना भाटिया है ये', ऋषभ रिखीराम संग कपिल शर्मा की मस्ती, शो में धूम मचाएंगे ये म्यूजिक आर्टिस्ट
21 Oct 2026, 10:22 PM

'लड़कों का तमन्ना भाटिया है ये', ऋषभ रिखीराम संग कपिल शर्मा की मस्ती, शो में धूम मचाएंगे ये म्यूजिक आर्टिस्ट

ABP News
@abpnews

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में धुरंधर फिल्म के म्यूजिक से जुड़े कई स्टार्स पहुंचने वाले हैं. इसमें जैस्मिन सैंडलस शाश्वत सचदेव, सतिंदर सरताज और सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा शामिल होंगे. यानी आने वाले एपिसोड़ में कॉमेडी के साथ-साथ म्यूजिक का तड़का भी देखने को मिलेगा.

कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अगले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने यूट्यूब पर शो की झलक दिखाई है. प्रोमों में कपिल शर्मा मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ऋषभ रिखीराम शर्मा की तुलना एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से भी कर दी.

कपिल शर्मा ने ऋषभ को क्यों कहा लड़कों की तमन्ना भाटिया?

शो के प्रोमो में सबसे पहले कपिल शर्मा हमेशा की तरह सभी गेस्ट्स को मजाकिया अंदाज में इंट्रोड्यूस करते दिख रहे हैं. वो कहते हैं, ‘आज आप देखो यहां पर म्यूजिक का पूरा बुफे लगा हुआ है.’

इसके बाद कपिल ऋषभ को क्लासिकल म्यूजिक का काउंटर, सतिंदर सरताज को सूफी म्यूजिक का और जैस्मिन सैंडलस को पॉप म्यूजिक का काउंटर बताते हैं. वहीं, शाश्वत सचदेव को हर तरह के संगीत में माहिर बताते हैं.

प्रोमो में कपिल ऋषभ के चेहरे की चमक पर मजाक करते हुए उनकी तुलना तमन्ना भाटिया से कर देते हैं. कपिल कहते हैं, ‘ऋषभ देखो कितना चमक रहा है, लड़कों का तमन्ना भाटिया है ये.’ कपिल उनके कॉनसर्ट में जाने से पहले मेहंदी लगाने और तैयार होने को लेकर भी उनकी चुटकी लेते नजर आए.

ऋषभ के सितार ने जीता सबका दिल, जैस्मिन ने जमाया रंग

प्रोमो में ऋषभ रिखीराम शर्मा सितार बजाते नजर आते हैं. उनकी ये परफॉर्मेंस सभी को इतनी पसंद आई कि वहां मौजूद सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर हो गए. वहीं, जैस्मिन सैंडलस ने भी अपनी परफॉर्मेंस से किसी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा माहौल बनाती दिख रही हैं.

यहां देखें प्रोमो:

नेटफ्लिक्स ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जब संगीत के धुरंधर एक साथ आएंगे, तो महफिल का सुपरहिट होना तय है. यह एपिसोड 24 अक्टूबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.’

शो के महमानों के बारे में

फिल्म 'धुरंधर' में शाश्वत सचदेव ने संगीत दिया था. जैस्मिन सैंडलस ने मधुबंती बागची के साथ फिल्म का गाना 'शरारत' गाया था. इसके अलावा उन्होंने हनुमानकाइंड और सुधीर यादववंशी समेत बाकी लोगों के साथ फिल्म के टाइटल ट्रैक में भी शामिल थीं. जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज की आवाज में आया गाना 'जाइए सजना' भी फिल्म के सीक्वल से जुड़ा है.

ऋषभ रिखीराम शर्मा दिल्ली के सितार वादक और म्यूजिक कंपोजर हैं. उन्होंने भारत के मशहूर सितार वादर पंडित रवि शंकर से सितार बजाना सीखा था. वो रिक्खीराम परिवार की चौथी पीढ़ी से आते हैं और भारतीय शास्त्रीय संगीत को मॉर्डन अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation