24 Sep 2026, 09:51 PM
JSSC CGL पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, बिहार के छपरा से आरोपी एजेंट मनु कुमार सिंह पकड़ा गया
Patrika
@patrika
JSSC CGL Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता मामले में CID ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने बिहार के छपरा से एजेंट मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। गुरुवार शाम उसे CID की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब CID उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। इस गिरफ्तारी के साथ ही JSSC CGL पेपर लीक मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 33 हो गई है। CID इस मामले में पेपर लीक, अभ्यर्थियों को प्रश्न और उत्तर रटवाने, परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे लेने और अभ्यर्थियों की कथित सेटिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)