02 Nov 2026, 06:46 PM
Rajasthan : ‘कांग्रेस की रैली पूर्ण रूप से फ्लॉप’, जोगाराम पटेल ने कहा- देश की जनता उनके साथ नहीं
News Patrika
@newspatrika
Rajasthan : जयपुर. राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, कांग्रेस की कल की रैली पूर्ण रूप से फ्लॉप हुई। पूरे देश में सभी कार्यकर्ताओं को, जिलाध्यक्षों को सख्त निर्देश देने के बावजूद भी रैली में भीड़ नहीं हुई। मैदान में सारी कुर्सियां खाली पड़ी थी। नेताओं के अभिभाषण भी बहुत निम्न स्तर के हुए। मुद्दे से हटकर भाषण दिए गए। जिस भाषा का प्रयोग किया गया उससे लगता है कि कांग्रेस में ना संस्कृति है, ना संस्कार है। कांग्रेस पर बरसते हुए मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि उनका यह कहना कि अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे, तो अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं, वो यहीं रहेंगे और देश की सेवा करेंगे। और अमृतकाल में हिन्दुस्तान को पुन: उसी वैभव पर ले जाना का जो कार्य उनके जिम्मे हैं उसे पूरा करेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)