Panna, Madhya Pradesh
02 Oct 2026, 04:56 PM
झांसी की महिला की चमकी किस्मत, एक दो नहीं एक साथ मिले चार हीरे
Patrika
@patrika
Panna Diamond Mine: मध्यप्रदेश की पन्ना की धरती ने एक बार फिर झांसी की महिला की किस्मत चमका दी। सरकोहा क्षेत्र में उथली हीरा खदान संचालित कर रही झांसी निवासी महिला को खुदाई के दौरान एक साथ चार हीरे मिले हैं। चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को 1.44 कैरेट का कम चमक वाला, 1.62 कैरेट का उज्ज्वल, 1.29 कैरेट का उवज्जल और 0.81 कैरेट का कम चमक वाला हीरा मिला है। चारों हीरों को नियमानुसार हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है। एक साथ चार हीरे मिलने की खबर से महिला और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)