30 Oct 2026, 01:31 PM
जदयू में अब ललन सिंह को लेकर रार? नीरज कुमार के बयान पर संजय झा बोले- पार्टी में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं
News Patrika
@newspatrika
JDU Rift: बिहार विधान परिषद के लिए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत के बाद पार्टी के भीतर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ जदयू के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी जीत के पोस्टर से ललन सिंह की तस्वीर नदारद थी, वहीं दूसरी तरफ जीत के बाद नीरज कुमार ने ललन सिंह के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी में मचे इस सियासी घमासान को शांत करने के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को आगे आना पड़ा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)