रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
26 Oct 2026, 04:52 PM

रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती

ABP News
@abpnews

दिग्गज गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने हिंदी एक्सेंट को लेकर ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का सपोर्ट किया है. हिंदी फिल्मों में उनके बोलने के अंदाज पर हो रही बहस के बीच जावेद अख्तर ने एक्स पर पोस्ट कर रश्मिका को डिफेंड किया.

उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनकी भाषा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. जावेद ने कहा कि रश्मिका के बोलने के तरीके पर सवाल उठाने वालों को पहले खुद तमिल बोलने की कोशिश करनी चाहिए.

जावेद अख्तर ने रश्मिका से सपोर्ट में कही ये बात
एक्स पर उन्होंने लिखा, 'जिन लोगों को तमिल एक्ट्रेस रश्मिका के बोलने के तरीके से परेशानी है, उन्हें तमिल की कुछ लाइनें बोलने के लिए दी जानी चाहिए. फिर देखते हैं कि वे खुद तमिल कितनी अच्छी बोल पाते हैं. भाषा को लेकर खुद को दूसरों से बेहतर समझने की ये सोच गलत और बेबुनियाद है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.'

Those who have any problem with the pronounciation of Tamil actor Rashmika should be given a few lines of Tamil which is the oldest spoken language in the world and let’s see how well they pronounce Tamil . This fake and baseless linguistic superiority is not acceptable.

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 25, 2026

जावेद अख्तर को लोगों ने किया करेक्ट
जावेज अख्तर को  जहां कई लोगों ने रश्मिका का समर्थन करने के लिए जावेद अख्तर की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि रश्मिका तमिल नहीं, बल्कि कर्नाटक के कोडागु से ताल्लुक रखती हैं और उनकी जड़ें कन्नड़ संस्कृति से जुड़ी हैं.

एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर लिखा, 'सर, रश्मिका कोडागु से हैं और तेलंगाना के एक तेलुगु परिवार की बहू हैं. हालांकि, उनका समर्थन करने के लिए आपके कदम की तारीफ करते हैं.' इस पर जावेद अख्तर ने अपनी गलती मानते हुए जवाब दिया, 'मैं अपनी बात सुधारता हूं.'

@DexterousRd I stand corrected .

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 25, 2026

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप भी उन लोगों जितने ही अनजान हैं, जो सोचते हैं कि साउथ भारत के सभी लोग मद्रासी हैं और तमिल बोलते हैं. रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से हैं और वहां के लोग कोडवा और कन्नड़ भाषा बोलते हैं.'

जावेद अख्तर ने मांगी माफी
इस पर जावेद अख्तर ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी. उन्होंने लिखा, 'मुझे माफ कीजिए, मैं गलत था. मैं रश्मिका को पर्सनली नहीं जानता. मैंने उनकी सिर्फ एक फिल्म देखी है, जो तमिल में थी. तमिल, तेलुगु, मलयालम या कन्नड़ होना मुद्दा नहीं है. अगर कोई हमारी भाषा एक अलग लहजे में भी बोलता है, तो हमें उसकी तारीफ करनी चाहिए.'

I am sorry I was wrong I don’t know her personally and incidentally the only film have seen of hers was in Tamil but Tamil . Telgu , Malayalam Kannada is not the issue . If some one speaks our language even with a certain accent we should appreciate that . Btw how many of us speak English with a perfect accent . How would we like if any English man makes fun of us

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 25, 2026

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation