Khandwa, Madhya Pradesh
04 Sep 2026, 01:25 PM
जन्माष्टमी पर गोकुल-वृंदावन से सजे खंडवा के श्रीकृष्ण मंदिर, रात 12 बजे होगी जन्म आरती
Patrika
@patrika
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को शहर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर श्रीकृष्ण मंदिर गोकुल, वृंदावन से सज गए है। आज रात 12 बजे पर्व की महाआरती होगी, मटकियां फूटेगी और माखन, मिश्री के साथ पंजिरी प्रसादी वितरण होगा। भगवान बालकृष्ण के पालने झुला रात में जन्म आरती होगी। पर्व के एक दिन पहले बाजारों में खरीदी के लिए भीड़ नजर आई। भगवान के पालने, पोशाक, सजावटी सामान सहित रक्षाबंधन की सामग्री भी खूब बिकी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)