जैन मुनि ने कहा इन दो से सदैव बचने का प्रयास करें
Madhya Pradesh 15 Sep 2026, 11:57 PM

जैन मुनि ने कहा इन दो से सदैव बचने का प्रयास करें

Patrika
@patrika
रतलाम. पर्युषण महापर्व के दौरान मंगलवार को जैन संत प्रकाशमुनि की निश्रा में संवत्सरी पर्व मनाया गया। मान कषाय और क्रोध से सबसे ज्यादा बैर की गांठ बंधती है, तीसरी गांठ माया से भी बंधती है। संत ने क्षमा के संकल्प के साथ बताया कि संसार में सबसे ज्यादा नुकसान बैर और लोभ सेे ही होता है। इसलिए इनसे सदैव बचने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने क्षमापना पर्व पर मन से क्षमापना करने का आव्हान भी किया।मोहन टाकीज स्थित सौभाग्य प्रकाश दरबार में 16 सितंबर को श्रमण संघीय प्रवर्तक पूज्य प्रकाश मुनि की निश्रा में सुबह साढे सात बजे से सामूहिक क्षमापना का आयोजन होगा। इसके बाद तप आराधकों के लिए सामूहिक पारणा का कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ ही श्री संघ का नवकारसी की आयोजन भी होगा। चातुर्मास समिति ने समाजजनों से उपस्थित रहने का आव्हान किया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation