जलगांव: अतिक्रमण कार्रवाई से नाराज चालक ने महापौर की गाड़ी में की तोड़फोड़
Paldhi, Maharashtra 08 Oct 2026, 08:48 PM

जलगांव: अतिक्रमण कार्रवाई से नाराज चालक ने महापौर की गाड़ी में की तोड़फोड़

Kiran Mali
@reporter_kiran
महापौर की गाड़ी में तोड़फोड़; रसवंती चालक पर केस दर्ज करने के निर्देश
जलगांव महानगरपालिका की अतिक्रमण कार्रवाई में ‘जय श्रीराम रसवंती’ का सामान जब्त किए जाने से नाराज चालक ने मनपा परिसर में हंगामा करते हुए महापौर दीपमाला काले की गाड़ी पर डंडे से हमला कर तोड़फोड़ कर दी। घटना से मनपा परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई। महापौर ने सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई और मामला दर्ज करने के निर्देश आयुक्त को दिए। #Jalgaon
1

Comments (0)

Comments are disabled for this post.