Mandsaur, Madhya Pradesh
26 Aug 2026, 03:13 PM
जिला अस्पताल में मौसमी बुखार के मरीजों की भारी भीड़, डॉक्टर दे रहे जरूरी सलाह
Aman Singh
@amannsgih190
मंदसौर के जिला अस्पताल में बुधवार को मौसम बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियों और वायरल फीवर के मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित बच्चों व बुजुर्गों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों को अतिरिक्त समय देने के निर्देश दिए हैं और लोगों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
7
Comments (0)