Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज
08 Oct 2026, 05:56 PM

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

News Patrika
@newspatrika
अंबिकापुर। सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 दोषियों को फांसी (Sentenced Death) की सजा सुनाई, जबकि 1 को उम्रकैद की सजा मिली। 28 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई के बाद दोषी पाए गए कुलदीप साहू ने कोर्ट परिसर से निकलने के दौरान मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिया था। लेकिन मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद उसके चेहरे पर भय देखा गया। सेंट्रल जेल अंबिकापुर के अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से उसे आज पेश किया गया था। स्टाफ ने बताया कि उसके चेहरे पर डर वाला रिएक्शन था। उन्होंने बताया कि फांसी देने की व्यवस्था रायपुर जेल में है, इस वजह से उसके शिफ्टिंग की प्रक्रिया की जाएगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation