21 Sep 2026, 01:35 PM
जग्गा सिंह के जहर खाने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मान सरकार को घेरा, बोले- ‘क्या इसी के लिए पंजाब सौंपा था?’
Patrika
@patrika
Charanjit Singh Channi on Punjab Law and Order: पंजाब के संगरूर में डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय के बाहर एक युवक के जहरीला पदार्थ निगलने की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधा है। चन्नी ने पंजाब में नशे, हत्याओं और कथित राजनीतिक व पुलिस दबाव को लेकर सरकार से सवाल किए। चन्नी ने कहा कि पंजाब में सरकार की कथित मनमानी, दबाव और गुंडागर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नशे की समस्या और हत्याएं नहीं रुक रही हैं। साथ ही राजनीतिक और पुलिस दबाव भी जारी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)