इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
27 Oct 2026, 01:42 PM

इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

ABP News
@abpnews

इजरायल में संसदीय चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है. पीएम बेजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य की अनिश्चितता के बीच यह चुनाव हो रहा है. इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 को हमाल हमले के बाद ये पहला चुनाव है. इस वोटिंग का रिजल्ट भी आज आ जाएगा. इस चुनाव को लेकर नेतन्याहू भी डरे हुए हैं. उनकी राजनीतिक किस्मत इस चुनाव में दांव पर लगी है. वोटिंग शुरू होने से पहले वो प्रार्थना करने भी गए थे.

इजरायल में 120 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. नेतन्याहू को सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की बहुमत जरुरी है. इजरायली चुनाव प्रक्रिया के मुताबिक, इजरायल में आखिरी वोट डाले जाने के तुरंत बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी.  वोटिंग के लिए 67 हजार से ज्यादा लोग दूसरे देशों से आए हैं.

नेतन्याहू ने की प्रार्थना
वोटिंग शुरू होने से पहले नेतन्याहू ने जाकर प्रार्थना की. वो वेस्टर्न वॉल पर प्रार्थना करने के लिए गए. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, इजरायल के लोगों की जीत के लिए वेस्टर्न वॉल पर आज रात की प्रार्थना में.

בתפילה הערב בכותל לניצחון עם ישראל https://t.co/vIuLP2bkZq

— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) October 26, 2026

वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

पीएम नेतन्याहू के लिए वेस्टर्न वॉल काफी खास है. वो अक्सर इस ऐतिहासिक स्थल पर जाते हैं. वो युद्ध, चुनावों या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मौकों पर इस दीवार की दरारों में अपनी मन्नत या हाथ से लिखी हुई प्रार्थना पर्ची रखते हैं. वे इस स्थल को इजराइल की संप्रभुता, निरंतरता और यहूदी इतिहास की मजबूती का प्रतीक मानते हैं.

बता दें इस बार नेतन्याहू के सामने कई बड़े चेहरे हैं.  उनके सामने पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट जैसे प्रमुख विपक्षी नेता मजबूती से खड़े हैं. नेतन्याहू की कड़ी टक्कर  इजराइल डिफेंस फोर्सेज के पूर्व हेड गादी आइजेनकोट के बीच है.

वोटिंग बूथ पर पहुंचे लोग

इजराइल में स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे मतदान केंद्र खुलने के साथ ही मतदाताओं ने वोट डालना शुरू कर दिया है. 73 लाख लोग 26वीं नेसेट के लिए अपना वोट डालने वाले हैं. वोटिंग बूथ पर जाते हुए लोगों के वीडियो और फोटो सामने आए हैं.

#WATCH | Jerusalem, Israel: Voters in Israel have started casting ballots as polling stations opened across Israel at 7 am local time. 7.3 million people are eligible to cast their ballots for the 26th Knesset. (Outside visuals from a polling station) https://t.co/g7S9PMcvVh

— ANI (@ANI) October 27, 2026

ये भी पढ़ें: 'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation