अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका
16 Oct 2026, 06:47 PM

अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका

ABP News
@abpnews

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन इतिहास रच सकते हैं. सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में ईशान किशन 76 रन और बना लेते हैं, तो T20I में दो हजार रन पूरे करने वाले केवल सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे. उनसे कुछ दिन पहले ही अभिषेक शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया है.

ईशान किशन ने अब तक 65 टी20 पारियों में 1924 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 76 रन बनाते ही वह 2 हजारी क्लब में शामिल हो जाएंगे. उनसे पहले भारत के लिए सिर्फ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ही ऐसा कर पाए हैं.

विकेटकीपरों में दूसरे नंबर पर

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो ईशान किशन दूसरे नंबर पर हैं. पहले स्थान पर केएल राहुल हैं, जिनके नाम 68 पारियों में 2265 रन हैं, जबकि ईशान किशन के 65 पारियों में 1924 रन हैं. विकेटकीपरों की लिस्ट में नंबर-3 संजू सैमसन के पास है, जो अब तक 68 पारियों में 1719 रन बना पाए हैं.

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

4231 रन - रोहित शर्मा

4188 रन - विराट कोहली

3272 रन - सूर्यकुमार यादव

2288 रन - हार्दिक पांड्या

2265 रन - केएल राहुल

2065 रन - अभिषेक शर्मा

1924 रन - ईशान किशन

एक और कीर्तिमान रचेंगे ईशान

बेंगलुरू में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान किशन एक और कीर्तिमान रच सकते हैं. दरअसल एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में कुल 1164 रन बनाए थे. ईशान इस साल अब तक 1128 रन बना चुके हैं. उन्हें सूर्यकुमार को पीछे छोड़ने के लिए कम से कम 37 रन बनाने होंगे. बताते चलें कि इस साल ईशान ने एक शतक और 7 फिफ्टी लगाई हैं.

टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-3 पर अभिषेक शर्मा हैं. 2026 में अभिषेक अब तक 950 रन बना चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में 50  रन बनाते ही अभिषेक ऐसे तीसरे भारतीय बन जाएंगे जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में एक हजार टी20 रन बनाए हों.

यह भी पढ़ें:

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation