Rajgarh, Madhya Pradesh
22 Oct 2026, 08:50 PM
न नदी प्रदूषित होगी न कचरा बनेगा, राजगढ़ में प्रतिमाओं पर चढ़ी मालाओं से बन रही ईको-फ्रेंडली धूप-बत्ती
News Patrika
@newspatrika
Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मां दुर्गा की झांकियों में 9 दिन तक चढ़ीं फूल-मालाएं अब अगले नवरात्र में फिर पूजा के काम आएंगी। राजगढ़ में इस बार झांकियों से उतरी फूल-मालाओं को कचरे में फेंकने या नदी में बहाने के बजाय सहेजकर उनसे धूप-बत्ती सहित पूजन सामग्री तैयार करने की पहल की गई है। खास बात ये है कि, तैयार सामग्री अगले साल उन्हीं दुर्गा उत्सव समितियों को नि:शुल्क दी जाएगी, जहां से ये फूल एकत्र किए गए थे। इससे धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री का दोबारा उपयोग होगा, पर्यावरण को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी और समितियों को पूजन सामग्री पर अलग से खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)