Madhya Pradesh
13 Sep 2026, 10:50 AM
Indore news: ‘डरावने थे वो 40 मिनट…’, ब्यूटीशियन महिला का होटल रूम में दोस्त से हुआ था झगड़ा, पति को खबर नहीं
Patrika
@patrika
Indore news: एमपी के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस लगातार घटना का खुलासा करने में लगी है। महिला के दोस्त दीपक खंडेलवाल को गिरफ्तार करने के बाद कई पहलू सामने आए है। दीपक से 18 घंटे लगातार पूछताछ के बाद कई बातों का खुलासा हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि महिला दीपक को काफी लंबे समय से जानती थी। उन दोनों के बीच कई बार विवाद की स्थिति भी बन चुकी थी। अब पुलिस दीपक के द्वारा दिए गए बयानों को पोस्टमॉर्टम और साइबर जांच से मिले इनपुट के साथ मिलाकर देख रही है। वहीं महिला की मौत का क्या कारण रहा, इसके लिए पुलिस ने फॉरेंसिक डॉक्टरों की पैनल से ओपिनियन ले रहे है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)