Madhya Pradesh
07 Sep 2026, 11:06 PM
Indore Lodhiya Kund: बहन को डूबता देख बचाने कूदा भाई, दोनों की मौत, पल भर में छिनी परिवार की खुशियां
Patrika
@patrika
Indore Lodhiya Kund Drowning: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के लोधिया कुंड में सोमवार को घूमने पहुंचे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पानी में डूब रही युवती को बचाने की कोशिश में उसका चचेरा भाई भी गहरे पानी में डूब गया। परिवार के लोग मदद के लिए आवाज लगाते रहे और जब तक आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और युवक-युवती को पानी से बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने युवक-युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)