21 Oct 2026, 05:16 PM
इंदिरा गांधी ने ‘लड़के’ की कहानी के जरिए संघ पर यूं कसा था तंज
News Patrika
@newspatrika
Indira Gandhi On RSS: कांग्रेस लीडर राहुल गांधी जब तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते रहते हैं। उनकी मानें तो आरएसएस धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली विचारधारा से प्रेरित लोगों का संगठन है। वैसे आरएसएस को लेकर राहुल की दादी इंदिरा गांधी की भी सोच इससे अलहदा नहीं थी। इंदिरा आरएसएस को लेकर अक्सर एक कहानी सुनाया करती थीं, जिसमें एक लड़का अपने माता-पिता की हत्या कर देता है। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी आत्मकथा Indira-Gandhi-My-Truth में भी किया है। 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ और 27 जून को इंदिरा गांधी ने देश के नाम अपने सम्बोधन में बताया कि किस वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा- हिंसा और नफरत का ऐसा माहौल बना दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक केंद्रीय मंत्री की हत्या हुई और मुख्य न्यायाधीश पर भी हमले का प्रयास हुआ। विपक्षी दलों ने देशव्यापी घेराव, आंदोलन, मजदूरों, पुलिस और रक्षा बलों को उकसाने की योजना तैयार की। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार को पूरी तरह पंगु बना देना था। विपक्ष के एक नेता ने तो यहां तक कहा था कि सशस्त्र बलों को उन आदेशों का पालन नहीं करना चाहिए, जिन्हें वे गलत समझते हैं। इससे सार्वजनिक व्यवस्था को गंभीर खतरा पैदा होता और अर्थव्यवस्था को ऐसा नुकसान पहुंचता, जिसकी भरपाई असंभव थी। इसे रोकना जरूरी था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)