08 Sep 2026, 12:20 PM
Indian Space Policy: प्राइवेट सेक्टर कैसे बना रहा है भारत को ग्लोबल स्पेस पावर? वैज्ञानिकों ने किस बात पर चेताया
Patrika
@patrika
India Space Economy: भारत का स्पेस सेक्टर इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। दशकों तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अकेले ही सैटेलाइट बनाने से लेकर उसके लॉन्चिंग और मिशन से जुड़े हर काम करता आया है, लेकिन बीते पांच से छह सालों में केंद्र सरकार इस मॉडल को बदलने की दिशा में जुटी हुई है। अंतरिक्ष सुधारों को भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 के जरिए इसे संस्थागत रूप दिया गया। उसके बाद अंतरिक्ष क्षेत्र में विदेशी निवेश को भी उदार बनाने वाली नीति भी लाई गई। इन बदलावों का मकसद एक बड़ा, मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है, जिसमें ISRO के साथ-साथ निजी कंपनियां भी बराबर की भागीदार बनें।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)