मुंबई में रुबियो के दौरे के बीच गोर बोले, “नतीजे लाओ”, 240 अरब डॉलर से 500 अरब डॉलर का लक्ष्य
20 Oct 2026, 08:46 PM

मुंबई में रुबियो के दौरे के बीच गोर बोले, “नतीजे लाओ”, 240 अरब डॉलर से 500 अरब डॉलर का लक्ष्य

News Patrika
@newspatrika
india US Trade: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो दूसरी बार भारत दौरे पर मंगलवार को मुंबई पहुंचे। मुंबई में रुबियो ​विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुंबई में आयोजित ‘फ्रीडम 250’ रिसेप्शन में, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि,’अमेरिकी स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, आप सभी के बीच यहां होना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। इस महत्वपूर्ण पड़ाव को मनाने के लिए भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। इस हॉल में मौजूद लोगों को देखकर, मुझे यहां ऐसे नेता, इनोवेटर और जोखिम उठाने वाले लोग दिखाई दे रहे हैं, जो हमारे दोनों देशों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी ऊर्जा और पूंजी प्रदान करते हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation