01 Nov 2026, 11:01 PM
IND vs NZ ODI Series: कब से खेली जाएगी भारत-न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज, जानें मैच शुरू होने का समय और लाइव डिटेल्स
News Patrika
@newspatrika
IND vs NZ ODI Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का समापन हो चुका है, जहां श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया। अब दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होते थे, लेकिन वनडे सीरीज के मुकाबले देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को सुबह जल्दी उठना होगा। हालांकि मैच लाइव देखने के लिए आपको ऐप या वेबसाइट बदलने की जरूरत नहीं है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)